पचपहाड़: भवानीमंडी में वीर गुर्जर समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान देवनारायण जयंती, झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा
भवानीमंडी में वीर गुर्जर समाज ने अपने आराध्य देव भगवान देवनारायण की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई इस मौके पर आधा दर्जन चल झांकियां, बैंडबाजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मे घुड़सवार धर्म ध्वजा लिए भजन मंडली के साथ आतिशबाजी करते हुए देवनारायण की झांकी के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे इस दौरान बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया