बहराइच: बंदरिया बाग जगतापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरिया बाग जगतापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस जाच में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने मंगलवार को बताया कि मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।