मऊगंज: देवतालाव: ऑनलाइन सेंटर संचालक पर वृद्ध के खाते से ₹67,500 निकालने का आरोप, पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय
लौर थाना क्षेत्र के देवतालाव क्षेत्र में एक वृद्ध के बैंक खाते से 67,500 रुपये निकालने का मामला सामने आया है।ग्राम चौका सोनवर्षा निवासी 70 वर्षीय लक्ष्यपति प्रसाद गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि देवतालाव स्थित “शिवम ऑनलाइन” सेंटर के संचालक प्रीतम त्रिपाठी ने फिंगरप्रिंट का दुरुपयोग कर उनके खाते से पैसे निकाल लिए।