भीषण ठंड को देखते हुए बौसी प्रखंड क्षेत्र के गोकुला पंचायत अंतर्गत जोगिया खंगार और परासी गांव में शुक्रवार करीब 1:00 बजे संकल्प सेवा संस्था के द्वारा 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा गरीबों को कंबल दिया गया। वही भीषण ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों ने संस्था के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए खुशी व्यक्त की।