सासाराम: बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की माँग का एनसीपी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया समर्थन, सासाराम में
सासाराम में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सरकार से जीविका दीदियों द्वारा अपनी विभिन्न माँग के लिए आंदोलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जीविका कैडर संघ की माँग का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने समर्थन किया है।