मलयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटौना, पतोना सहित विभिन्न नदी घाटों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान अवैध बालू उठाव कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। वक्त जानकारी पुलिस द्वारा रविवार को 2:30 बजे दी। कार्रवाई में चालक और मजदूर फरार हो गए।