उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा 2025 का दो दिवसीय आयोजन 6 और 7 दिसंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दोनों दिनों में परीक्षा दो-दो पाली में निर्धारित समयानुसार आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा चली है।