हमीरपुर: सुमेरपुर में शराब के नशे में धुत चालक ने डंफर हाईवे में खड़ा कर दिया, कस्बे के अंदर लगा भीषण जाम
सोमवार को दोपहर में कस्बे के अंदर हाईवे में शराब के नशे में धुत चालक डंफर को खड़ा करके गायब हो गया। हाईवे में बीचो-बीच डंफर के खड़ा होने से कस्बे के अंदर भीषण जाम लग गया और दोनों तरफ सैकड़ो वाहन फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डंफर को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे एक डंफर कानपुर स