राजगढ़ी: जिला प्रशासन ने जोखिम वाली जगहों पर रहने वाली 14 महिलाओं को सुविधाजनक केंद्रों पर पहुंचाकर करवाए सुरक्षित प्रसव
डीएम प्रशांत आर्य ने स्वास्थ्य विभाग को मानसून सीजन को देखते हुए जनपद के दूरदराज के गांव में जोखिम जगहों पर रहने वाले महिलाओं के जुलाई माह में तक सुरक्षित प्रसव करवाने के निर्देश दिए। डीएम प्रशांत आर्य की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता से कार्य किया। विभाग ने बीते 20 जुलाई तक जोखिम जगहों पर रहने वाली 14 महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराया है।