गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने शनिवार 11 बजे बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर साबरपुर स्थित रमाबाई अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर उन्हें नमन किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता का संदेश देते हुए बाबासाहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।