पताही में एक सीमेंट गोदाम से 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, गैस कालाबाजारी मे गोदाम सील पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी के निर्देश पर पताही थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस के 36 खाली सिलेंडर बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान गोदाम को सील कर दिया गया।