बीकापुर: हैदरगंज थाने में लगे थाना समाधान दिवस में तहसीलदार बीकापुर और प्रभारी निरीक्षक ने सुनी जनता की शिकायतें
शनिवार को थाना हैदरगंज में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद और तहसीलदार बीकापुर धर्मेंद्र सिंह ने आई हुई जनता की शिकायतों को सुना, पुलिस और राजस्व संबंधित कुल 11 शिकायतकर्ताओं ने शिकायत किया, मौके पर दो पुलिस और दो राजस्व संबंधित समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों द्वारा तत्काल कर दिया गया ।