सिहोरा: गोसलपुर में कर्मा जयंती उत्साह से मनाई गई, नगर में भ्रमण कर मंदिरों में हुआ पूजन-अर्चन
सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गोसलपुर कस्बे में साहू समाज की आराध्य एवं भगवान श्री कृष्ण की अनंत भक्त माता कर्मा देवी की जयंती नगर के रामसागर जलाशय तट पर स्थित राधाकृष्ण कुटी मंदिर में गोसलपुर नगर सहित आसपास के साहू समाज के स्वजातीय बंधुओ का एकत्रीकरण हुआ यहां पर माता कर्मा की पूजन के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी।