फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे बस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के हुई इस आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की दोपहर एक बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रामसेवक सिंह परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे और शव यात्रा में भी शामिल हुए।