मंगलवार की संध्या मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव के चाचा कमलेश यादव ने बताया कि ढिबरा थाना की पुलिस के द्वारा मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना में बुलाया और उन्हें थाना में बैठा लिया। अब आशंका जाहिर की जा रही है कि जेई के साथ मारपीट मामले में उन्हें ढिबरा थाना की पुलिस जेल भेज देगी। थाना अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मैं औरंगाबाद मे हूं।