दशाश्वमेध घाट पर 16 दिनों के बाद पारंपरिक स्वरूप में शुरू हुई गंगा आरती
Sadar, Varanasi | Feb 27, 2025 दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती गुरुवार को सोलह दिनों बाद अपने पारंपरिक स्वरूप में हुई। महा कुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुई मां गंगा की आरती सांकेतिक रूप से हो रही थी। गंगा सेवा निधि द्वारा सात अर्चक नियमित पारंपरिक स्वरूप में मां गंगा की आरती सम्पन्न करते हैं।