मोकामा के ई रिक्शा चालक मनमाने ढंग से बैरियर वसूली और कमीशन के खिलाफ हड़ताल पर उतर आये हैं। उन्होंने बुधवार को लगभग 11 बजे बताया कि ई रिक्शा वालों से यहाँ मनमाने ढंग से बैरियर वसूली की जाती है तथा ऊपर से कमीशन के नाम पर अवैध वसूली भी की जाती है। ईरिक्शा चालकों की मांग है कि जितना बैरियर शुल्क पहले जितना ही रहने दिया जाय नहीं तो उसका जीवन यापन कठिन हो जाएगा।