आरा: तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ट्रक चालक को टक्कर मार दी, मौत
Arrah, Bhojpur | Oct 3, 2025 जिले के तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ट्रक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी रामनाथ सिंह का 27 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार है। वह ट्रक चालक था एवं उड़ीसा में रहकर ट्रक चलाता था।इधर, मृतक के गांव के ही रिश्ते में लग रहे भाई