घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया ओवर ब्रिज के पास भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी के आने की शुग बुगाहट होने पर बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रयागराज में सुबें के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होने की वजह से नहीं पहुंचे।