रामपुर: तहसील सदर क्षेत्र स्थित आवास पर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर के शहरे मुफ्ती से की मुलाक़ात
Rampur, Rampur | Aug 10, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के नए शहरे मुफ्ती मौलाना मकसूद फुरकानी से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी। इसके अलावा, सांसद ने रामपुर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नासिर खां और नायब मुफ्ती मारिफ उल्लाह खां को भी उनके नए पदों के लिए बधाई दी।