फिरोज़ाबाद: गांव जरौली कला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने निकले थे
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली कलां के पास सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि सवा बारह बजे करीबन फिरोजाबाद की तरफ जा रही बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार 45 वर्षीय विशंभर निवासी गांव खोदुआ थाना बल्देव मथुरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 37 वर्षीय जयपाल निवासी गांव गढ़ी सहजा थाना बरहन आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार के दौरान मौत हुई