नामकुम अंचल अधिकारी पर आवेदक द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाने पर सोमवार शाम करीब पांच बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा लगाए गए जनता दरबार में एक आवेदक द्वारा नामकुम अंचल अधिकारी पर दाखिल ख़ारिज वाद को लेकर आरोप लगाया गया।