प्रखंड कार्यालय मैदान में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे रबी प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दीपक पटेल, उपाध्यक्ष श्याम पाठक ,आत्मा अध्यक्ष नीरज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।किसानों को रबी फसल से संबंधित आवश्यक जानकारी कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने दी।