ठंड से ठिठुरती गरीबों की जिन्दगी को राहत पहुंचाने के लिए प्रखंड प्रशासन के द्वारा बुधवार को 1 बजे कंबल का वितरण किया गया। प्रखण्ड मुख्यालय के विभिन्न पंचायतों में जाकर गरीब और असहाय लोगों के बीच प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। गरीबी और लाचारी में सर्द की रात गुजारना काफी मुश्किल भरा होता है।