सिवनी: फुलारा गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक की मौत
Seoni, Seoni | Mar 31, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलारा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार को बताया गया कि यहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक दिलीप मालवीय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।