दुर्ग: ₹1 करोड़ की ठगी मामले में दुर्ग जिले की सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर की जमानत याचिका खारिज
Durg, Durg | Apr 10, 2025 दुर्ग जिले की सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह को एक करोड़ रुपए की ठगी के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्होंने तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।