बाघमारा/कतरास: हैवी ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीणों ने निचितपुर कोलियरी कार्यालय का गेट जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
बाघमारा के बीसीसीएल एरिया 5 के निचितपुर कोलियरी के अंतर्गत संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग करने से निचितपुर मांझी बस्ती व बासजोड़ा बस्ती के कई घर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने निचितपुर कार्यालय के गेट जामकर घंटो विरोध प्रदर्शन किया । कहा की हैवी ब्लास्टिंग के कारण घर में भय के माहौल में रहना पड़ता है।