रूड़की: रुड़की में गेस्ट हाउस में की प्रेसवार्ता,8 लाख एकड़ से ज्यादा भूमि वक्फ बोर्ड के पास,मात्र 200 परिवार का कब्जा
सिविल लाइन बाजार में जिला पंचायत गेस्ट हाउस में आज वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के चलते भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेसवार्ता की है। प्रेसवार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास 8 एकड़ से भी ज्यादा भूमि है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि इसमें से 80% भूमि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर मात्र 200 परिवारों का कब्जा है।