सरकार द्वारा गरीबों में जरूरतमंदों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने की योजना के बावजूद क्षेत्र में राशन डीलरों की मनमानी सामने आ रही है शनिवार को समाधान दिवस में गांव तैयापुर से दर्जन महिलाएं एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे और राशन डीलर की मनमानी की शिकायत की एसडीएम ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया