चूरू: पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हुआ, जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
Churu, Churu | Jan 26, 2026 चूरू जिले में गणतंत्र दिवस सोमवार सुबह गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद परेड कमांडर आरआई इंस्पेक्टर मुकुट बिहारी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड्स, स्काउट व एनसीसी टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।