इटावा: बादरिपूठ में बकरी से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक घायल, परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, उपचार जारी
Etawah, Etawah | May 26, 2025 बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरिपूठ गाँव में सोमवार शाम 4 बजे नगला मके निवासी ललित कुमार पुत्र शिवपाल सिंह शाक्य खडकौली गाँव में भाई की ससुराल से अपने घर बाइक से वापस लौट रहा था। तभी बादरिपूठ गाँव के समीप अचानक बाइक के सामने बकरी आ गई जिससे टकराकर वह घायल हो गया। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर की देख-रेख में उसका उपचार जारी।