लाडपुरा: कोटा में पानी में गिरे तो जानी दुश्मन बने दोस्त, चूहे ने सांप के ऊपर बैठकर बचाई जान, देखिए Video
Ladpura, Kota | Jul 1, 2025 जान पर बने तो जानी दुश्मन भी दोस्त हो जाते हैं ऐसा ही एक वाकया कोटा में सामने आया. यहां पानी के टांके में सांप और चूहा गिर गया था. इस दौरान सांप ने चूहे पर अटैक नहीं किया, बल्कि अपने बचाव का जतन करता रहा. इस बीच चूहे ने भी बचने के लिए सांप पर बैठकर जान बचाई. स्नेक कैचर रॉकी डेनियल ने बताया कि रानपुर स्थित एक वेयरहाउस के टैंक में करीब 6 फीट लंबा कोबरा गिर गया