शाहजहांपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, मां ने एसपी कार्यालय में बरामदगी की गुहार लगाई
शाहजहाँपुर। जनपद के थाना तिलहर क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुत्री की शीघ्र बरामदगी और मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराए जाने की मांग की है। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक उनकी पुत्री को बरामद नहीं कर सकी है।