अरवल: समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Aug 29, 2025 समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा आम नागरिकों की दर्जनों समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। कई मुद्दों पर तत्परता से कार्रवाई शुरू की गई।