बिहार: अलीनगर में वैश्य समाज ने वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार का किया अभिनंदन
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2025 वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार का वार्ड नंबर 46 स्थित अलीनगर के सामुदायिक भवन में रविवार की शाम 4 बजे वैश्य समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ कुमार ने कहा कि मुझे एनडीए सरकार में अल्प समय के लिए एक छोटी सी जिम्मेदारी दी है। इस छोटे समय में माता हमें इतनी शक्ति दे की बिहार शरीफ का छाप पूरे प्रदेश में छोड़ सकूं।