डिंडौरी: चिचरिंगपुर गांव में आंधी-तूफान से मकान गिरे, पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई
डिंडौरी जिले के चिचरिंगपुर गांव में आंधी तूफान के चलते मकान का छप्पर टुटकर धराशाई हो गया और घर गृहस्थी का लाखों रुपए का सामान खराब हो गया जिसके चलते पीड़ित परिवार ने रविवार दोपहर 3:30 मीडिया के माध्यम से प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि आंधी तूफान के चलते घर गृहस्थी का सामान खराब हो गया और घर का छप्पर टूट कर धराशाई हो गया ।