चूना फाटक पर प्रस्तावित आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) के निर्माण को लेकर व्यापारिक, आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में होने वाली संभावित भारी तोड़फोड़ को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत के नेतृत्व में सौंपा गया।