जगदलपुर: सांसद महेश कश्यप ने ग्राम तितिरगांव में दो तालाबों के मेड़ पर 21 परिवारों के साथ लगाए 21 पीपल पौधे
पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर सतत् कार्य कर रही पीपल्स केयर संस्था ने आज ग्राम पंचायत तितिरगाँव में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गाँव के दो तालाबों की मेड़ पर 21 परिवारों द्वारा 21 पीपल के पौधे विधिवत पूजा अर्चना के साथ लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज के अध