सिंघवारा: सनहपुर गांव में तेज पछिया हवा के बीच सात घर जले,कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया गया काबू
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर गांव में आज तेज पछिया हवा के बीच सात लोगों का घर जल गया।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया गया है की आग की लपटे देख लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।इधर कमतौल और जाले से फायर फाइटर की टीम भी पहुंची।जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।