एकंगरसराय: एकंगरसराय के डाक बंगला कैंपस में स्वर्गीय राजीव रंजन को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक व नेता गण हुए शामिल
मंगलवार को एकंगरसराय के डाक बंगला कैंपस में जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक स्वर्गीय राजीव रंजन शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताशामिल हुए। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के राकेश कुमार रौशन ने कहा कि वह भी इसी क्षेत्र के पूर्व विधायक थे।