धार: धार में इंटेक की राज्य स्तरीय हैरिटेज क्विज़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न जिलों से प्रतिभागी हुए शामिल
Dhar, Dhar | Oct 20, 2024 इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरीटेज इंटेक द्वारा धार में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में राज्यस्तरीय हैरीटेज क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे चंदेरी, मुरैना व कटनी तथा धार की विजेता टीमों ने श्रेष्ठ प्रदर्शनकर सवालों के सही जवाब देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।