हाथरस: भारत विकास परिषद द्वारा प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन BLS इंटरनेशनल स्कूल में किया गया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के BLS इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद शाखा हाथरस ब्रज उत्तर प्रांत द्वारा प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा का भारत विकास परिषद शाखा हाथरस के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।