धौलपुर: जानलेवा हमले के मामले में 3 आरोपियों को 10-10 वर्ष का कारावास, साथ ही 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से कोर्ट ने किया दंडित
करीब 6 वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में अपर सैशन न्यायालय धौलपुर ने तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष के कारावास की मंगलवार को दोपहर में सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। अपर सैशन न्यायालय धौलपुर के लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि मामला धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर का है। जि