चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पाटा टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार ट्रेलर से टकरा गया।जिसमें बाइक सवार भादुडीह निवासी जयदेव सिंह एवं तिरुलडीह ईचागढ़ निवासी गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।सड़क दुर्घटना की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे तथा इसकी सूचना चांडिल थाना एवं एम्बुलेंस को दिया।सूचना एम्बुलेंस पहुंचे तथा इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।