मंडुवाडीह के जलालीपट्टी में नाथुपुर निवासी की हत्या के बाद घर पहुंच शव, दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर किया प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Mar 23, 2024 वाराणसी के मंडुवाडीह जलालीपट्टी में नाथुपुर निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव को नाइन एमएम पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। वही, शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर अक्रोषित परिजनों ने शव को रखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।