हुज़ूर: भोपाल में काले हिरण के शिकार मामले में हुआ खुलासा, शॉटगन से मारी गई गोली
Huzur, Bhopal | Oct 25, 2024 भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बरखेड़ा सालम में ब्लैक बक यानी काले हिरण का शॉट गन से गोली मारकर शिकार किया गया था।गर्दन के नीचे गोली आर-पार हो गई थी।इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है।इधर,वन विभाग शिकारियों की तलाश में जुटा है।कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं,वन विभाग पुलिस की भी मदद लेगा।