बांका: आरएमके स्कूल के विकास के लिए एमएलसी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।
Banka, Banka | Jan 25, 2024 प्रशासनिक व्यवस्था,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने लौटाई आरएमके स्कूल का गौरव।शहर के आरएमके इंटर स्कूल को हाल ही में सीएम नीतीश कुमार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था,शिक्षा के गुणवत्ता को आधार मानकर राज्य के सर्वोच्च स्कूल का दर्जा दिया है।प्रबंध समिति की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए एमएलसी विजय कुमार सिंह ने दिसंबर माह में स्कूल के विकास से संबंधी जानकारी ली।