कोल: थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग टीम ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान 'ऑपरेशन मुक्ति' के तहत एक बालक को किया बरामद
Koil, Aligarh | Feb 16, 2026 महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ के भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं रोकथाम तथा बालश्रम रोकथाम हेतु “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के क्रम में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अलीगढ़ की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सारसौल चौराहे से एक नाबालिग बच्चे को भिक्षावृत्ति करते हुए पाये जाने पर बच्चे को अग्रिम कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।