पूरनपुर: जादौपुर गहलुइया में दहेज के लिए महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी मुस्कान बेगम पत्नी इरफान शेख ने बताया कि उसका पति व सुसराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि सोमवार को उक्त लोगों ने महिला की बेहरमी से पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे महिला के परिजनों की भी उक्त लोगों ने पिटाई कर दी।