हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर कुली की ईमानदारी ने जीता दिल, लावारिस बैग लौटाया
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2025 भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक ईमानदार कुली ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।स्टेशन परिसर में 'ड्रॉप एंड गो'क्षेत्र में उसे एक लावारिस बैग मिला, जिसमें नकद रुपए और बैंकिंग दस्तावेज रखे थे।कुली ने बिना किसी हिचक के वह बैग रेलवे अधिकारियों को सौंप दिया। रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री की पहचान कर उसे बुलाया और उसका बैग सुरक्षित रूप लौटा दिया|